चाड़वास के जयसियाराम धोरे पर नवनिर्मित शिव मंदिर मूर्ति स्थापना:तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे, महाशिवरात्रि पर मंदिर मे विराजेंगे भगवान भोलेनाथ
चाड़वास के जयसियाराम धोरे पर नवनिर्मित शिव मंदिर मूर्ति स्थापना:तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे, महाशिवरात्रि पर मंदिर मे विराजेंगे भगवान भोलेनाथ
चूरू : चाड़वास ग्राम पंचायत के जयसियाराम धोरे पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ होगा। महाशिवरात्रि के दिन रविवार को शिव परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

आयोजन समिति के पंडित दीनदयाल शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शुक्रवार को मूर्तियों का पूजन और विद्वान पंडित पवन आसोपा नापासर के आचार्यत्व में यज्ञशाला में हवन किया जाएगा। शनिवार को मूर्तियों का नगराटन और शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवपरिवार, पंचमुखी हनुमान और मां जगदम्बा की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राणप्रतिष्ठा संपन्न होगी।
शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में शिवभक्त जुटे हुए हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की चार पहर की विशेष पूजा भी की जाएगी। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मातृशक्ति और सैकड़ों शिवभक्त भाग लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033182


