गणेश्वर तीर्थधाम पर सूटकेस में ब्लास्ट, पुलिस अलर्ट:प्रमुख रास्तों पर हो रही चैकिंग, पुलिस बल तैनात किया
गणेश्वर तीर्थधाम पर सूटकेस में ब्लास्ट, पुलिस अलर्ट:प्रमुख रास्तों पर हो रही चैकिंग, पुलिस बल तैनात किया
खेतड़ीनगर : सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित गणेश्वर तीर्थ धाम पर एक सूटकेस में ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगर पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई है।
सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। संभावित संदिग्धों की तलाश में नाकाबंदी भी शुरू कर दी गई है।
खेतड़ी नगर थाना अधिकारी राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रमुख मार्गों पर सख्त निगरानी रख रही है। नीमकाथाना से सिंघाना की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करना है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों पर भी नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
ब्लास्ट के कारणों और इससे जुड़े तथ्यों की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इस दौरान एसआई राकेश कुमार यादव, एएसआई रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार और वेद प्रकाश सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033183


