जसरापुर में 2.11 करोड़ की लागत से बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वर्क ऑर्डर जारी, जेईएन ने किया निरीक्षण, जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
जसरापुर में 2.11 करोड़ की लागत से बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वर्क ऑर्डर जारी, जेईएन ने किया निरीक्षण, जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण कार्य से पहले जर्जर और कंडम घोषित भवनों को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। एनएचएम सीकर के जेईएन सुभाष कुमावत ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए।

जेईएन सुभाष कुमावत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है तथा निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर गजेंद्र इंटरप्राइजेज को जारी किया गया है। उन्होंने निर्माण स्थल, भवन की रूपरेखा और ध्वस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए छह महीने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
कार्य की अनुमति मिलने के बाद जेसीबी की मदद से कई जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनमें गेट के पास स्थित कंडम घोषित एक व दो नंबर क्वार्टर, पंचायत भवन के पास दो व तीन नंबर क्वार्टर, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य भवन और एमपीएससी कार्यालय भवन शामिल हैं।सालों से जर्जर पड़े इन भवनों को हटाए जाने से अब नए भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में सरपंच मंजू देवी और समाजसेवी झंडू राम गुर्जर का विशेष सहयोग रहा है।

सरपंच मंजू देवी ने बताया कि 22 तारीख से नए भवन का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।प्रस्तावित भवन लगभग छह माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से जसरापुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।निरीक्षण के दौरान डॉ. अनीता बुरी, सरदार राम धानिया, ठेकेदार जीतू सिंह, सुभाष फागणा, हेतराम, महेंद्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश गुर्जर, नरेश निर्वाण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

