बाबा थानदेव केशव गोशाला लोयल चिड़ासन में महाशिवरात्रि तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
14 फरवरी को निकलेगी भव्य कलश यात्रा और 15 फरवरी को शिव मंदिर का शिलान्यास
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के लोयल गांव स्थित बाबा थानदेव केशव गोशाला, लोयल चिड़ासन में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर गोशाला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीटीआई सुमेर सिंह महला चिड़ासन ने की। इसमें आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी शनिवार को सुबह 10:15 बजे ठाकुर मंदिर लोयल से गोशाला परिसर तक महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है और इसके लिए कमेटी द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा को श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न कराया जा सके।
इसके अगले दिन 15 फरवरी रविवार को सुबह 8:15 बजे गोशाला परिसर में प्रस्तावित शिव मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सुबह 10:15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें तरुण बाल्यान, टीना पटौदी और उनकी पार्टी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से सराबोर करेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर उन्हें प्रचार-प्रसार, व्यवस्था, मंच संचालन, प्रसाद वितरण और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में हवलदार हंसराम, सूबेदार शीशराम काजला, समाजसेवी विकास काजला, डॉ. कर्मबीर, सुमेर काजला, इंद्र काजला, धूड़ाराम काजला, सत्यवीर हरडिया, जगदीश काजला, मनोज काजला, रमेश काजला, गंगाधर काजला सहित गोशाला कमेटी के सदस्य और अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


