[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अशोक योगी बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान संगठन महामंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अशोक योगी बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान संगठन महामंत्री

संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान को देंगे गति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अशोक कुमार योगी को राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पू. सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया तथा प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला द्वारा प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां की अनुशंसा पर की गई।

संगठन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अशोक कुमार योगी को राष्ट्र एवं हिन्दुत्व के प्रति समर्पण तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अशोक योगी ने कहा कि वे सदस्यता अभियान, सम्मेलन और जनआंदोलन के माध्यम से संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करेंगे। साथ ही टीम गठित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, तीर्थ रक्षा एवं राजनीति के आध्यात्मिकीकरण जैसे विषयों पर संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी।

योगी ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को जोड़ना और जनसंपर्क बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नियुक्ति के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने अशोक कुमार योगी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। संगठन का मानना है कि इस नियुक्ति से प्रदेश में अखिल भारत हिन्दू महासभा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Related Articles