लोहारू–पिलानी रेलवे लाइन का बजट जल्द स्वीकृत हो: बृजेंद्र सिंह ओला
लोकसभा में उठाई मांग, झुंझुनूं–मंडावा–फतेहपुर–रतनगढ़ रेल मार्ग के सर्वे की भी पैरवी
झुंझुनूं : झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लोहारू–पिलानी नई रेलवे लाइन के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि पिलानी शिक्षा, तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) तथा सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CEERI) जैसे विश्वस्तरीय संस्थान स्थित हैं, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए आते हैं।
उन्होंने कहा कि लोहारू–पिलानी रेलवे लाइन के निर्माण से विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
सांसद ओला ने केंद्र सरकार से मांग की कि नई रेलवे लाइन के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू किया जाए, ताकि शिक्षा, शोध, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने झुंझुनूं से मंडावा–फतेहपुर–रतनगढ़ तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए शीघ्र सर्वे करवाने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि इस रूट पर रेल मार्ग बनने से सैनिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

