बलौदा में 14-15 फरवरी को महाशिवरात्रि मेला:कबड्डी, कुश्ती, बालिकाओं के लिए 400-100 मीटर दौड़, प्रथम विजेता को 15,000 रुपए का इनाम
बलौदा में 14-15 फरवरी को महाशिवरात्रि मेला:कबड्डी, कुश्ती, बालिकाओं के लिए 400-100 मीटर दौड़, प्रथम विजेता को 15,000 रुपए का इनाम
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के निकटवर्ती गांव बलौदा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 14 और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर दो दिवसीय भव्य मेला और जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करेगा।
आयोजन के पहले दिन 14 फरवरी की रात को विशाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें हरिसिंह गढ़ी वाले, सुनिता मलिक भिवानी सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकार अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। दूसरे दिन 15 फरवरी को मेले का आयोजन होगा। मेला समिति के सदस्यों, जिनमें मुकेश शर्मा, जयप्रकाश बलौदा, विनोद खटाणा, दलीप सिंह शेखावत, इंद्र सिंह शेखावत, सुभाष नायक और मा. पवन बरवड़ शामिल हैं।
कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता होगी
मेला कमेटी ने बताया कि मेले के दौरान कबड्डी, कुश्ती, रस्साकस्सी और दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपए निर्धारित किया गया है। कुश्ती प्रतियोगिताओं में 5,100 रुपए, 3,100 रुपए और 2,100 रुपए सहित अन्य इनामी मुकाबले भी होंगे
400 और 100 मीटर दौड़ होगी
बालिकाओं के लिए 400 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें प्रथम पुरस्कार 2,100 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 1,100 रुपए रखा गया है।बालकों के लिए 1600 मीटर दौड़ (प्रथम 3,100 रुपये, द्वितीय 1,500 रुपये) के साथ-साथ 400 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 2,100 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 1,100 रुपए दिए जाएंगे।
मेला समिति ने यह भी बताया कि मेले में आकर्षक और अनुशासित तरीके से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

