सीकर के नीमकाथाना में सूटकेस में धमाका:गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका था, संदिग्ध लग रहे दो लोग फरार
सीकर के नीमकाथाना में सूटकेस में धमाका:गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका था, संदिग्ध लग रहे दो लोग फरार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के गणेश्वर तीर्थ धाम पर गुरुवार को कुंड में फेंके गए सूटकेस में धमाका हो गया। घटना के वक्त कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। घटना नीमकाथाना इलाके में गुरुवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट हुई। मजदूर सुरेश ने बताया – कुंड के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग हाथ में एक सूटकेस और नारियल की थैली लेकर आए।
उनमें से एक व्यक्ति किसी से फोन पर बात करते हुए कुंड में नारियल और सूटकेस डालने की बात पूछ रहा था। थोड़ी देर बाद ही उसने नारियल और बाद में सूटकेस कुंड में डाल दिया। जैसे ही सूटकेस डाला, जोरदार धमाके के साथ ही वहां धुआं फैल गया। धमाका होते ही वहां काम कर रहे मजदूर घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। मजदूरों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि सूटकेस के टुकड़े हो गए। धमाके के बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति भी वहां से भाग गए।
मौके पर पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
डीएसपी सुशील मान ने बताया – प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों से बात की गई है। मामले की जांच की जा रही है। धाम परिसर को खाली करवाया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की और मौके से साक्ष्य जुटाए।
धमाके से जुड़े PHOTOS देखें…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033328

