सांडवा के रतनगढ़ CMHO कार्यालय में खाद्य लाइसेंस शिविर:मौके पर 85 दुकानों को रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी
सांडवा के रतनगढ़ CMHO कार्यालय में खाद्य लाइसेंस शिविर:मौके पर 85 दुकानों को रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : रतनगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय ने गुरुवार को सांडवा में नोखा-बीदासर सड़क स्थित एक भवन में खाद्य अनुज्ञा पत्र और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 85 दुकानों के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को आवश्यक लाइसेंस और प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करना था। इससे व्यापारियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली।
शिविर के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा और प्रकाश नागौरा उपस्थित रहे। उन्होंने मौके पर ही व्यापारियों के आवेदनों की जांच की और उन्हें स्वीकृत किया। इस अवसर पर व्यापारी जयचंद जोशी, दिनेश कठोतिया, दानाराम नाई, लालचंद सोनी, कन्हैयालाल, प्रभु राम सारण, नंदराम सारण, बीरबल राम सारण, सहीराम स्वामी सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033401


