[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में लोहे का गेट लगाने को लेकर हंगामा:थानाधिकारी को हटाने की मांग; मोदी चौक पर गेट लगाने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाटूश्यामजी में लोहे का गेट लगाने को लेकर हंगामा:थानाधिकारी को हटाने की मांग; मोदी चौक पर गेट लगाने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

खाटूश्यामजी में लोहे का गेट लगाने को लेकर हंगामा:थानाधिकारी को हटाने की मांग; मोदी चौक पर गेट लगाने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी में मोदी चौक पर पुलिस की ओर से लगाए जा रहे लोहे के गेट को लेकर हुआ विवाद दूसरे दिन मंगलवार को भी शांत नहीं हो सका। पूरे दिन पुलिस प्रशासन और वार्ड वासियों के बीच समझाइश का दौर चलता रहा। मौके पर मौजूद महिलाएं और पुरुष अपनी मांगों पर अड़े रहे। वार्ड वासियों की प्रमुख मांग है कि थानाधिकारी पवन चौबे को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP राव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा नेता पवन पुजारी ने भी लोगों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।

लोगों का आरोप- SHO ने किया अभद्र व्यवहार

स्थानीय वार्ड वासियों का आरोप है कि थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान राजकुमार तिलकिया व महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। राजकुमार तिलकिया ने कहा- मोदी चौक पर पहले से ही 2 गेट लगे हुए हैं और अब तीसरा गेट लगाकर आमजन को कैद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा- यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

थानाधिकारी पवन चौबे को बर्खास्त की मांग

वार्ड वासियों की प्रमुख मांग है कि थानाधिकारी पवन चौबे को तत्काल बर्खास्त किया जाए। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोदी चौक के पास सुरक्षा की दृष्टि से लोहे का गेट लगाया जा रहा था, लेकिन स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। फिलहाल डीएसपी आनंद राव ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। बुधवार को मामला सुलझने की उम्मीद है।

Related Articles