ऐतिहासिक धर्म स्तूप के पास गंदगी के ढेर, स्वच्छ भारत अभियान की खुली पोल
इंद्रमणि पार्क के आसपास फैली बदबू, नगर परिषद व प्रशासन मौन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक धर्म स्तूप के आसपास फैली गंदगी ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थल का ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व है, वहां गंदगी के ढेर स्वच्छ भारत अभियान को केवल कागजी साबित कर रहे हैं।
धर्म स्तूप के समीप स्थित इंद्रमणि पार्क और उससे जुड़ी गली में लंबे समय से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया।

विडंबना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मंचों से धर्म स्तूप के गौरवशाली इतिहास की बातें तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत की ओर कोई ध्यान नहीं देता। बताया जाता है कि आज़ादी से पहले ही इस धर्म स्तूप पर ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया गया था, लेकिन आज उसी ऐतिहासिक धरोहर के आसपास सफाई तक नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधि अपने-अपने राजनीतिक कारणों से इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। न तो नगर परिषद सक्रिय है और न ही जिला प्रशासन जिम्मेदारी निभा रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को गंदगी और भ्रष्टाचार से मुक्त रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत पर गर्व हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033184


