मौलाना आज़ाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
15 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद इटली रवाना हो रहे शिव भगवान चौहान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : कस्बे के मौलाना आज़ाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगभग 15 वर्षों तक हिंदी व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ शिक्षक शिव भगवान चौहान को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। वे निजी व्यवसाय के उद्देश्य से इटली जा रहे हैं।
विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अंजुमन जमीअतुल कुरैश कमेटी एवं विद्यालय परिवार की ओर से चौहान को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन के सदर युसुफ तंवर ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नरेंद्र गावडिया ने शिव भगवान चौहान की शैक्षणिक एवं अनुशासित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अध्यापन काल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने चौहान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी शिक्षक चौहान को उपहार भेंट कर भावनात्मक विदाई दी। अपने संबोधन में शिव भगवान चौहान ने सम्मान और स्नेह के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए पिछले डेढ़ दशक के अपने शिक्षण अनुभवों से जुड़े कई यादगार क्षण साझा किए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के सहयोगपूर्ण और आत्मीय व्यवहार की भी सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन भूगोल व्याख्याता इकबाल हुसैन ने किया। इस मौके पर अंजुमन के सेक्रेटरी युसुफ तंवर, खजांची असलम चौहान, गफूर कुरैशी, इस्माईल तंवर, लियाकत अली, जावेद सैयद, इलयास बहलिम, युसुफ सैयद, हाजी मोहम्मद, अब्दुल रहीम, निसार अहमद, फतह मोहम्मद सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033047


