[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आम रास्ते के बीच खड़ा बिजली का खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

आम रास्ते के बीच खड़ा बिजली का खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

निराधनूं वार्ड 9 में पोल शिफ्ट करने की उठी मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मलसीसर : निराधनूं गांव के वार्ड नंबर 9 में आम रास्ते के बीच लगे बिजली के खंभे से हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। वार्ड निवासी सुभाष चंद्र प्रजापत ने बताया कि यह बिजली का खंभा सड़क के ठीक बीचों-बीच दायरे में आ रहा है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन खंभा बीच में होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से बाल-बाल बच चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली पोल के कारण यातायात बाधित हो रहा है और किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ते के बीच लगे इस बिजली खंभे को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Related Articles