[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के महरोली में महिलाओं का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:पीने के पानी की समस्या पर जताया विरोध, जिला कलेक्टर से समाधान की मांग; टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के महरोली में महिलाओं का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:पीने के पानी की समस्या पर जताया विरोध, जिला कलेक्टर से समाधान की मांग; टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी

रींगस के महरोली में महिलाओं का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:पीने के पानी की समस्या पर जताया विरोध, जिला कलेक्टर से समाधान की मांग; टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी

रींगस : रींगस के महरोली गांव में पेयजल संकट से परेशान वार्ड 2 बुनकर मोहल्ले की महिलाओं ने जलदाय विभाग के पंप हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर से समस्या समाधान की मांग की और समाधान न होने पर उच्च जलाशय टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी।

असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ नारेबाजी

आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर श्यामसुंदर सैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पंप हाउस पर लगे ताले हटाने का भी प्रयास किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भेजा।

दो दिन में समाधान होने का आश्वासन मिला

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के जूनियर इंजीनियर अंकुर कुमार और ग्राम पंचायत महरोली के प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश झाझड़िया मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को दो दिन में पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

महिलाओं ने टंकी पर चढ़ने की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के भीतर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे टंकी पर चढ़कर उग्र आंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी जलदाय विभाग और जिला प्रशासन पर डाली। महिलाओं ने विभाग पर राजनीतिक दबाव में दूरदराज के इलाकों में पानी पहुंचाने और पास की कॉलोनियों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

इस मौके पर जनसेवक शंकर सिंह फौजी, पूर्व उपसरपंच राजू फौजी, मनोज झाझड़िया, मंजू देवी खटीक, ममता खटीक, कांता देवी, तारा देवी, विमला, सुनीता, लक्ष्मी, सीमा, कोमल, गुंजन, भूरी, शकुंतला देवी, पूनम सहित अनेक महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles