खंडेला में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:कार सवार पांच लोग घायल, कोटड़ी लुहारवास में हुआ हादसा
खंडेला में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:कार सवार पांच लोग घायल, कोटड़ी लुहारवास में हुआ हादसा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : खंडेला थाना क्षेत्र के कोटड़ी लुहारवास में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय पर एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और सभी युवक सुरक्षित बच गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहनों से खंडेला के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर खंडेला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033251


