[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय अस्पताल में रोडलाइटें बंद:मेन गेट पर अंधेरे से मरीजों को हो रही परेशानी, पीएमओ बोले- नगरपालिका को कई बार दी गई सूचना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

राजकीय अस्पताल में रोडलाइटें बंद:मेन गेट पर अंधेरे से मरीजों को हो रही परेशानी, पीएमओ बोले- नगरपालिका को कई बार दी गई सूचना

राजकीय अस्पताल में रोडलाइटें बंद:मेन गेट पर अंधेरे से मरीजों को हो रही परेशानी, पीएमओ बोले- नगरपालिका को कई बार दी गई सूचना

रींगस : नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय उप जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लगी रोडलाइटें एक माह से अधिक समय से बंद पड़ी हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने अस्पताल चौराहा, अस्पताल गेट के बाहर और रेलवे फाटक संख्या 108 पुलिया की सर्विस रोड पर ये रोडलाइटें लगवाई थीं। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन लाइटों को ठीक नहीं किया जा सका है।

अंधेरे के कारण मरीजों को अस्पताल में प्रवेश करने और बाहर निकलने में दिक्कत होती है। विशेषकर महिलाओं को डर के कारण रात में किसी के साथ आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राजकीय उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. रामअवतार दायमा ने बताया – रोडलाइटें सही करवाने के लिए नगर पालिका कार्यालय में सूचना दी गई थी। लेकिन अभी तक इन लाइटों को ठीक नहीं किया गया है।

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नरेश पारीक ने बताया – इस समस्या की जानकारी नहीं है। पीएमओ से बात करके जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाएंगे।

Related Articles