[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर खड़े युवक को उड़ाया:उछलकर 15 फीट दूर गिरा; ओवरटेक करते समय डंपर की टक्कर से बेकाबू हुई गाड़ी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर खड़े युवक को उड़ाया:उछलकर 15 फीट दूर गिरा; ओवरटेक करते समय डंपर की टक्कर से बेकाबू हुई गाड़ी

तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर खड़े युवक को उड़ाया:उछलकर 15 फीट दूर गिरा; ओवरटेक करते समय डंपर की टक्कर से बेकाबू हुई गाड़ी

चूरू : चूरू में डिवाइडर पर खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक करीब 15 फीट दूर गिरा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट नेशनल हाईवे-11 (जैसलमेर से रेवाड़ी) पर राजलदेसर थाना इलाके में रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ।

दरअसल, कार ड्राइवर ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। इस दौरान कार के पिछले हिस्से में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

हाईवे पर कार ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
हाईवे पर कार ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
ओवरटेक करने के दौरान कार के पिछले हिस्से पर डंपर ने टक्कर मार दी।
ओवरटेक करने के दौरान कार के पिछले हिस्से पर डंपर ने टक्कर मार दी।
डंपर की टक्कर से कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर खड़े युवक को टक्कर मारते हुए कार दूसरी ओर निकल गई।
डंपर की टक्कर से कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर खड़े युवक को टक्कर मारते हुए कार दूसरी ओर निकल गई।
हादसे में घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया।

3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला…

1. तेज रफ्तार और ओवरटेक के चक्कर में हादसा राजलदेसर थाना इलाके के बीनादेसर गांव निवासी जितेंद्र (42) बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए NH-11 के डिवाइडर पर खड़ा था। इस दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जैसे ही कार डंपर के आगे आई, उसके पिछले हिस्से पर डंपर ने टक्कर मार दी।

2. डिवाइडर पार कर तेज रफ्तार में निकली कार डंपर की टक्कर के बाद कार बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़ गई। वहां खड़े जितेंद्र को कार ने उड़ा दिया। इससे जितेंद्र 4-5 फीट ऊंचा उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क के दूसरी तरफ गिरा। वहीं कार डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ तेज रफ्तार से निकल गई। डंपर भी तेज रफ्तार में अपनी लेन में निकल गया।

3. घायल को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल मौके पर मौजूद लोगों ने घायल जितेंद्र को तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जितेंद्र की हालत अब स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची।

शादी में आ रहे थे कार सवार राजलदेसर थाना के ASI ईश्वरराम ने बताया- डंपर बीकानेर से रेवाड़ी जा रहा था। उसमें मिट्टी पाउडर भरा हुआ था। कार में सवार लोग रतनगढ़ में शादी समारोह में आ रहे थे। कार में एक महिला और दो-तीन पुरुष सवार थे। कार बीकानेर के गंगाशहर निवासी मुकेश जांगिड़ के नाम से रजिस्टर्ड है। कार में सवार कोई भी घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने डंपर को थाने में लाकर खड़ा कर लिया है। फिलहाल अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। घायल जितेंद्र राजलदेसर किसी काम से आया था। वह मजदूरी करता है।

Related Articles