[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ गौरव पथ पर गंदा पानी जमा:बंद नाले से परेशानी, पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ गौरव पथ पर गंदा पानी जमा:बंद नाले से परेशानी, पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़ गौरव पथ पर गंदा पानी जमा:बंद नाले से परेशानी, पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के दुलिया बास टोडूजी की चक्की से सालासर रोड चुंगी नाका की तरफ जाने वाला रास्ता गौरव पथ में शामिल है। लेकिन इस रास्ते पर बना नाला स्कूल निर्माण के चलते बंद पड़ा है। जिसके कारण यहां मुख्य रोड पर गंदा पानी फैला रहता है। हालात ये है कि पैदल राहगीर इस रोड से निकल भी नहीं सकते।

मामले को लेकर वार्ड नं. 35 के निवर्तमान पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर चूंगी नाका और टोडूजी की चक्की, दोनों तरफ से नए नाले का निर्माण करने की मांग रखी है। ज्ञापन में लिखा कि पहले भी कई बार इस नाले के निर्माण के लिए नगर परिषद को लिखित व मौखिक सूचित किया गया।

लेकिन नाला नहीं बनाए जाने के कारण यहां लगातार फैलने वाले गन्दे पानी से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए। जनाना हॉस्पिटल सहित कई सामाजिक भवनों और स्कूलों का मुख्य रास्ता होने कारण भारी परेशानी होती है। पार्षद ने लिखा कि क्षेत्र के हजारों लोगों की परेशानी को देखते हुए इस नाले का तुरंत निर्माण करवाया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker