[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान हादसे में मृत मजदूर के परिजनों को मुआवजा:चुरु ईंट भट्ठे पर जान गंवाने वाले प्रतापगढ़ निवासी के परिवार को चेक मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

राजस्थान हादसे में मृत मजदूर के परिजनों को मुआवजा:चुरु ईंट भट्ठे पर जान गंवाने वाले प्रतापगढ़ निवासी के परिवार को चेक मिला

राजस्थान हादसे में मृत मजदूर के परिजनों को मुआवजा:चुरु ईंट भट्ठे पर जान गंवाने वाले प्रतापगढ़ निवासी के परिवार को चेक मिला

प्रतापगढ़ : राजस्थान में एक ईंट भट्ठे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले प्रतापगढ़ निवासी मजदूर के परिजनों को आर्थिक सहायता मिली है। श्रम विभाग ने मृतक के परिवार को क्षतिपूर्ति राशि का चेक प्रदान किया। यह मामला राजस्थान के चुरु जिले का है। 6 नवंबर 2023 को मेजर्स बीबीसी ईंट भट्ठा उद्योग में झोंकवार के दौरान भट्ठे में आग लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक मजदूर प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील अंतर्गत कॉडर खुर्द गांव का निवासी था। इस मामले में कर्मचारी प्रतिकार आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त द्वारा नियमानुसार कुल 12 लाख 62 हजार 274 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई। यह राशि मृतक की पत्नी माधुरी देवी तथा उनके बच्चों ऋषि कुमार और खुशी देवी को चेक के माध्यम से प्रदान की गई। मुआवजे की एक निश्चित धनराशि एफडी एवं एमआईएस के रूप में जमा की गई, जबकि शेष राशि रेखांकित चेक के माध्यम से दी गई।

प्रतापगढ़ जनपद में सोमवार को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान यह मुआवजा चेक सौंपा गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं श्रमिक नेता हेमंत नंदन ओझा भी उपस्थित रहे। चेक प्राप्त करने के बाद मृतक की पत्नी माधुरी देवी ने सहायक श्रम आयुक्त सुविज्ञ सिंह तथा श्रमिक नेता हेमंत नंदन ओझा के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles