[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ: पूनिया:रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक महर्षि और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ: पूनिया:रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक महर्षि और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ: पूनिया:रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक महर्षि और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चूरू : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया सोमवार को रतनगढ़ पहुंचे। रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनिया को साफा, पुष्पहार और पार्टी का दुपट्टा पहनाया। इस दौरान पुष्प वर्षा करते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदेमातरम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर डॉ. पूनिया ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। उन्होंने जोर दिया कि इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। डॉ. पूनिया ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर कार्य को संकल्प से सिद्धि तक ले जाते हैं, जिससे जनमानस का विश्वास भाजपा के साथ बना रहता है।

इस मौके पर अर्जुनसिंह फ्रांसा, संतोष तालनिया, दीनदयाल पारीक, गोपालकृष्ण शर्मा, ओम महर्षि, महेश सैनी, सुशील इन्दौरिया, जितेंद्र शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, महेश शर्मा, राजेन्द्र सोनी, भीवराज प्रजापत, किशनलाल घोडे़ला, शम्भूदयाल लाटा, हनीफ खत्री, पृथ्वी सिंह, राकेश गौड़, संदीप रांकावत, सलीम खान, जगदीश पंवार, दीपचन्द प्रजापत, विमल शास्त्री, प्रदीप सैनी, चतुर्भुज प्रजापत, शिवम सैनी, सुरेन्द्र सिंह, बलवीर स्वामी और नदीम चेजारा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles