[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कासनी के सोनू ने दिल्ली में जीते दो ब्रॉन्ज मेडल:किकबॉक्सिंग कप में एशियन मेडलिस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया बेहतर प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कासनी के सोनू ने दिल्ली में जीते दो ब्रॉन्ज मेडल:किकबॉक्सिंग कप में एशियन मेडलिस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया बेहतर प्रदर्शन

कासनी के सोनू ने दिल्ली में जीते दो ब्रॉन्ज मेडल:किकबॉक्सिंग कप में एशियन मेडलिस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया बेहतर प्रदर्शन

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ उपखंड के कासनी क्षेत्र के एशियन मेडलिस्ट किकबॉक्सर सोनू पूनिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित वाको 5वें इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में दो कांस्य पदक जीते।

यह प्रतियोगिता युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में हुई थी। सोनू पूनिया ने ये पदक म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल वेपन (सीनियर मेल) और क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल वेपन (सीनियर मेल) श्रेणियों में हासिल किए।

कांस्य पदक जीतने पर सोनू पूनिया को उनके माता-पिता, परिवारजनों और साथियों ने बधाई दी। पूनिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, कार्यालय के सहयोगियों और अधिकारियों को दिया। वर्तमान में सोनू पूनिया शासन सचिवालय, जयपुर में अभियोजन विभाग में सांख्यिकी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

अभियोजन विभाग के निदेशक और गृह सचिव (गृह विभाग) ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त सचिव और राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव पुष्पेंद्र वीर गुर्जर ने भी सोनू पूनिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related Articles