[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आगामी त्योहारों व पंचायती राज चुनावों को लेकर खेतड़ी नगर थाने में सीएलजी बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आगामी त्योहारों व पंचायती राज चुनावों को लेकर खेतड़ी नगर थाने में सीएलजी बैठक आयोजित

शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें – थानाधिकारी राकेश कुमार यादव

खेतड़ी नगर : आगामी त्योहारों, धार्मिक पर्वों एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से खेतड़ी नगर पुलिस थाने में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने की।

थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि होली, धुलंडी सहित अन्य आगामी धार्मिक त्योहारों, जुलूसों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं पंचायती राज चुनावों के मध्यनजर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सीएलजी सदस्यों व पुलिस मित्रों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी से अपील की गई कि वे क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अपराध नियंत्रण व साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा

बैठक में जुआ-सट्टा, नशाखोरी, संदिग्ध गतिविधियां, अफवाहें एवं सोशल मीडिया से जुड़े विवादों पर चर्चा की गई। साथ ही युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों जैसे नशा, ऑनलाइन गेमिंग, साइबर अपराध, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी कॉल व ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1930, 1098 की जानकारी साझा की गई।

त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं – थानाधिकारी

थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने कहा कि हमारे त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने चाहिए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए। बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं अन्य नागरिकों से संवाद कर सुझाव भी लिए गए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नरेश पाल, अशोक, नासिर हुसैन, आकाश चौधरी, विनोद, कृष्णकांत, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, जयदीप, दीपक सहित सीएलजी सदस्य व पुलिस मित्र उपस्थित रहे। वहीं पुलिस थाने से महेंद्र, संदीप, मनीष, अनिल, नेमीचंद, कांता, नेहा, विश्वास सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles