[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:8 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, दुकानदारों और राहगीरों ने बचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:8 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, दुकानदारों और राहगीरों ने बचाया

सादुलपुर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:8 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, दुकानदारों और राहगीरों ने बचाया

सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे में एक युवक पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब युवक घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था। राजगढ़ थाना पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रविवार शाम को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से किया हमला

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया-वार्ड नंबर 30 निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हुसैन व्योपारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका पुत्र सूप्यान 3 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे मोहम्मद तौफीक के साथ घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तोफीक उर्फ सुखा, शाहरूख उर्फ जोनी, बाबू, शाहरूख, सलीम, जाफर, मोहम्मद रफीक और ईमामूदीन सहित अन्य ने सूप्यान पर गालियां निकालते हुए लाठियों, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव किया

सूप्यान के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले भी सूप्यान और उसके साथी तौफीक के साथ मारपीट कर चुके हैं। इस संबंध में 1 फरवरी 2026 को राजगढ़ थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपी अवैध गिरोह बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके पास हथियार हैं और वे लगातार धमकियां दे रहे हैं। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin