पिलानी में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा; स्कूल से आते-जाते समय युवक करता था परेशान
पिलानी में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा; स्कूल से आते-जाते समय युवक करता था परेशान
पिलानी : पिलानी पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बच्ची के परिजनों की शिकायत पर की गई। थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया- पुलिस टीम ने 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी।
थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों से मिली शिकायत में बताया गया था कि उनकी 15 साल की नाबालिग बच्ची को स्कूल आते-जाते समय एक युवक परेशान करता है। आरोपी ने रास्ते में गाड़ी में बैठाकर बच्ची से छेड़छाड़ भा की थी। शिकायत मिलने के बाद तुरंत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की। त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को मात्र 24 घंटे में पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजनी की तैयारी कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


