[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद 10 मार्च से, पंजीकरण 1 फरवरी से शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद 10 मार्च से, पंजीकरण 1 फरवरी से शुरू

आरएमएस 2026-27 के लिए एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूँ क्रय को लेकर जिला रसद विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस सत्र के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर क्रय एजेंसियों के माध्यम से गेहूँ विक्रय करने वाले पंजीकृत किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे जनाधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि प्राप्त होगी।

राज्य में गेहूँ खरीद का कार्य 10 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। गेहूँ विक्रय हेतु किसान 1 फरवरी से 25 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण किसान स्वयं अथवा ई-मित्र सहित अन्य माध्यमों से करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध कराई गई है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि गेहूँ खरीद के लिए निर्धारित क्रय केंद्रों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। क्रय केंद्रों में होने वाले किसी भी संशोधन की सूचना भी समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण करवाकर समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles