[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नन्ने कदम, बडा संदेशः डॉ. सी. एम. चौपडा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सीएमसीएच चौमू मैराथन से बच्चों में हृदय रोग जागरूकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूचौमूजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नन्ने कदम, बडा संदेशः डॉ. सी. एम. चौपडा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सीएमसीएच चौमू मैराथन से बच्चों में हृदय रोग जागरूकता

नन्ने कदम, बडा संदेशः डॉ. सी. एम. चौपडा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सीएमसीएच चौमू मैराथन से बच्चों में हृदय रोग जागरूकता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चोमू : डॉ. सीएम चोपड़ा हॉस्पिटल ने फरवरी माह को चाइल्ड हार्ट मंथ के रूप में एक स्वस्थ और सकारात्मक पहल के साथ मनाते हुए चोमू को उसकी अपनी मैराथन समर्पित की। इसी क्रम में चोमू में पहली बार सीएम सीएच चोमू मैराथन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 500 से अधिक उपस्थित जनों ने धावकों का समर्थन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिखा मील बराला, विधायक चोमू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, डिस्प प्रदीप शर्मा एवं छुट्टन यादव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

सीएमसीएच के डॉ. रोहित चोपड़ा ने अपने संबोधन में बाल्यावस्था में मोटापे, बच्चों में हृदय रोग के लक्षणों तथा जन्मजात हृदय रोग (कंजेनिटल हार्ट डिजीज) पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और समय पर जांच व जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 3 बालकों को साइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। साथ ही सभी 10 प्रतिभागियों को उपहार दिए गए और हर प्रतिभागी को पदक देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन चोमू के लिए न केवल एक ऐतिहासिक क्षण रहा, बल्कि स्वस्थ बच्चों, स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ।

Related Articles