[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अश्विनी कुमार महर्षि बने स्टैंडिंग गवर्नमेंट कौंसिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अश्विनी कुमार महर्षि बने स्टैंडिंग गवर्नमेंट कौंसिल

अश्विनी कुमार महर्षि बने स्टैंडिंग गवर्नमेंट कौंसिल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग द्वारा महामहिम राष्ट्रपति की आज्ञा से राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार महर्षि को केंद्रीय सरकार के मुकदमों की न्यायालय में पैरवी के लिए स्टैंडिंग गवर्नमेंट कौंसिल (स्थाई राजकीय अधिवक्ता) नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी कुमार महर्षि झुंझुनूं जिले के पहले अधिवक्ता हैं जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

महर्षि की नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। शेखावाटी विप्र परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़, सीए जितेंद्र कुमावत, घनश्याम मिश्रा सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles