सुबोध पब्लिक स्कूल नवलगढ़ की 252 छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार
सुबोध पब्लिक स्कूल नवलगढ़ की 252 छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान सरकार के बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए जाने वाले गार्गी पुरस्कार से इस वर्ष नवलगढ़ स्थित सुबोध पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) की 252 छात्राओं को सम्मानित किया गया है।
गार्गी पुरस्कार योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। कक्षा 10वीं की छात्राओं को नियमानुसार दो किस्तों में कुल 6000 रुपये तथा कक्षा 12वीं की छात्राओं को 5000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
इस पुरस्कार का उद्देश्य छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं का चयन होना स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
इस अवसर पर संस्था निदेशक सुशील कुमार मील ने सभी सफल छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएं निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


