मांगासर में किसान की ढाणी में लगी आग:नकदी, पायजेब सहित घरेलू सामान जलकर राख, खेत पर काम कर रहा था पीड़ित
मांगासर में किसान की ढाणी में लगी आग:नकदी, पायजेब सहित घरेलू सामान जलकर राख, खेत पर काम कर रहा था पीड़ित
सरदारशहर : सरदारशहर में एक किसान की ढाणी में आग लग गई। जिससे ढाणी में रखे नकदी, चांदी के पायजेब और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना मांगासर गांव में शनिवार की है।
जानकारी के अनुसार किसान पेमाराम नायक हादसे के समय खेत में काम कर रहा था। आग की सूचना मिलने पर किसान मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से ढाणी में रखे नकदी, चांदी के पायजेब और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

वहीं ग्रामीणों ने घटना की जानकारी संबंधित पटवारी को दी। सूचना मिलने पर पटवारी निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ित किसान को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033651


