[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवाई बड़ी गांव में नहीं रुक रही बसें, ग्रामीण परेशान:सरदार शहर SDM को ज्ञापन सौंपा, सभी स्टॉप पर बसें रुकवाने की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सवाई बड़ी गांव में नहीं रुक रही बसें, ग्रामीण परेशान:सरदार शहर SDM को ज्ञापन सौंपा, सभी स्टॉप पर बसें रुकवाने की मांग

सवाई बड़ी गांव में नहीं रुक रही बसें, ग्रामीण परेशान:सरदार शहर SDM को ज्ञापन सौंपा, सभी स्टॉप पर बसें रुकवाने की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर की ग्राम पंचायत सवाई बड़ी के ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच मालचंद गोदारा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के सभी बस स्टॉप पर लोक परिवहन बसों को रुकवाने की मांग की है।

गांव के तीन स्टॉप पर नहीं रुकती बसें

गांव के नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- सवाई बड़ी और इंदिरा कॉलोनी सवाई बड़ी में बीकानेर आने-जाने वाली लोक परिवहन बसें पूर्व में बने तीन बस स्टॉप पर नहीं रुकती हैं। इन स्टॉप पर महिलाएं, बच्चे और बीमार यात्री बस के इंतजार में खड़े रहते हैं, लेकिन बसें न रुकने से उन्हें परेशानी होती है।

लोक परिवहन बसों के ड्राइवर यात्रियों को बस स्टॉप से कई किलोमीटर दूर उतार देते हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।

एसडीएम से समाधान की मांग

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि लोक परिवहन बसों और रोडवेज बसों को तीनों बस स्टॉप पर यात्रियों को उतारने व चढ़ाने के लिए पाबंद किया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Related Articles