[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारियों को मौके पर दिए खाद्य लाइसेंस:लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और उनसे संबंधित समस्याओं का हुआ समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

व्यापारियों को मौके पर दिए खाद्य लाइसेंस:लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और उनसे संबंधित समस्याओं का हुआ समाधान

व्यापारियों को मौके पर दिए खाद्य लाइसेंस:लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और उनसे संबंधित समस्याओं का हुआ समाधान

छापर : कस्बे की पेड़ीवाल धर्मशाला में शनिवार को एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के लिए खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थ लाइसेंस बनवाने, उनके नवीनीकरण और उनसे संबंधित समस्याओं का समाधान करना था। शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम एवं विनियम 2011 के प्रावधानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस शिविर में कुल 32 व्यापारियों ने फूड लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया। आवेदकों को मौके पर ही उनके लाइसेंस वितरित कर दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना, मिठाई, होटल, डेयरी, रेस्टोरेंट, हलवाई, केटरिंग व्यापारियों, फास्ट फूड, चाट-पकौड़ी, तथा फल और सब्जी का ठेला या स्टॉल लगाने वाले विक्रेताओं के आवेदन ऑनलाइन किए।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सुरेखा, चमन दुधोड़िया, प्रमोद पारीक, सागर स्वामी और ताराचंद जाट सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles