शिमला में कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जाटका बालाजी धाम में 10 वा विशाल महोत्सव जागरण व भंडारा 7 फरवरी को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला स्थित जाट का बालाजी धाम के स्थापना दिवस पर लगातार दो दिन तक चलने वाले धार्मिक आयोजन की आज शुरुआत हुई। 6 फरवरी को सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 551 महिलाएं ने सर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। कलश यात्रा बालाजी धाम से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम के आम रास्तों से होकर वापस बालाजी धाम पहुंची। 7 फरवरी को सुबह 8 बजे हवन होगा। उसके बाद प्रातः 10 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें शिमला सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भाग लेंगे। 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से जयवीर भाटी नोएडा एंड पार्टी के कलाकार भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर भाजपा खेतड़ी नगर मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, जयसिंह प्रधान, बजरंग लाल, राजकुमार, अशोक यादव, बाबूलाल बास, हनुमान यादव, सुदेश यादव, संजय, अजीत, संदीप, समिति के सभी सदस्यो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033267


