डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की पुस्तक ‘जिन्दगी मुस्कुराती रहे’ का हुआ विमोचन
डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की पुस्तक 'जिन्दगी मुस्कुराती रहे' का हुआ विमोचन
जयपुर : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ग्राम दुधवा निवासी हाल जयपुर प्रवासी डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की पुस्तक ‘जिन्दगी मुस्कुराती रहे’ का विमोचन शुक्रवार को झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आर.आई.सी.) जयपुर के सभागार में साहित्य संगीत और चित्रकला के त्रिआयामी उत्सव पिकफेस्ट में हुआ।समारोह की अध्यक्षता गाजियाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं फिल्म लेखक त्रिलोकचन्द कौशिक करते हुए पुस्तक का विमोचन किया।
उन्होंने कहा कि ‘जिन्दगी मुस्कुराती रहे’ कविता संग्रह वर्तमान के नकारात्मक माहौल में सकारात्मक नारेबाजी और बड़बोलेपन से मुक्त है। यह एक ऐसा रचनात्मक हस्तक्षेप है जो कविता का केवल सौंदर्य या भावुकता तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे समाज, समय और मनुष्य की जटिल सच्चाइयों से सीधे जोड़ देता है। यह कविता-संग्रह उस बैचेन मनुष्य की आवाज है जो अपने भीतर के सवालों से भी जुझ रहा है और अपने चारों और बदलते संसार को भी गहराई से देख रहा है। डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की पुस्तक ‘जिन्दगी मुस्कुराती रहे’ की रचनाओं का मूल स्वर मानवीय संवेदना है। उन्होंने कहा कि यह संवेदना किसी एक वर्ग जाति या विचारधारा तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक मानीवय अनुभवों से जन्म लेती है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र की वरिष्ठ साहित्यकार मनीषा खटाटे ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुस्तक में कवि ने मनुष्य को केवल सामाजिक इकाई नहीं बल्कि एक ऐसा प्राणी बताया है जो प्रेम करता है टूटताई उम्मीद करता है, हारता है और फिर भी जीने की जिद नहीं छोड़ता। यही जिद इन कविताओं को जीवंत बनाती है। कार्यक्रम का संचालन सीमा वालिया ने किया इस अवसर पर बड़ी सख्या में साहित्यकार हस्तियाँ, जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रबुध नागरिक मौजूद रहे। डॉ लीलाधर दोचानिया ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 40 वर्ष तक अपनी बे दाग़ सेवाएं दी हैं तथा समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाई है जिसके लिए इनको गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी नवाजा था।
टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह समिति शिमला ने भी इन्हें टी सी प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवार्ड देकर नवाजा था। इससे पूर्व इन्हे पत्रकार श्री, पत्रकार शिरोमणि समाज सेवा श्री समाज शिरोमणि ,जैसे अवॉर्डों से भी नवाजा जा चुका है। आज इन्होंने यह पुस्तक लिखकर यह घोषित कर दिया है कि ये साहित्यकार व लेखक भी हैं। विमोचन समारोह के अवसर पर रिटायर्ड आर ए एस कनिष्क सैनी कमांडेंट दिलीप सिंह, सत्यवीर सिंह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक ईश्वर दत माथुर पूर्व सहायक निदेशक गोविंद शर्मा सहित अनेक साहित्यकार पत्रकार जन प्रतिनिधि समाज सेवी व अनेक लोग उपस्थित थे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033184


