[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उमराह से वापसी और मुकम्मल क़ुरआन पढ़ाने पर हाफ़िज़ हसन रज़ा का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

उमराह से वापसी और मुकम्मल क़ुरआन पढ़ाने पर हाफ़िज़ हसन रज़ा का किया सम्मान

बिसाऊ : मदरसा इस्लामिया अगुणा मोहल्ला बिसाऊ में बच्चों को दीनी तालीम देने वाले तथा पिछले 25 वर्षों से कायमखानी मस्जिद में रमजान माह के दौरान तरावीह पढ़ाने वाले हाफ़िज़ हसन रज़ा साहब का उमराह की मुकद्दस यात्रा से सकुशल वापसी और मुहम्मद रिज़वान खान को मुकम्मल क़ुरआन की तिलावत करवाने पर सम्मान किया गया।

तहरीक-ए-उर्दू झुंझुनूं के सदर अशफ़ाक अली बिसाऊ एवं उनके परिजनों की ओर से हाफ़िज़ हसन रज़ा को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और नजराना भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके दीनी और समाजिक योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हाफ़िज़ हसन रज़ा साहब वर्षों से बच्चों और युवाओं को क़ुरआन की तालीम देकर समाज में धार्मिक और नैतिक संस्कारों को मजबूत कर रहे हैं। उनका यह योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मान समारोह में अल्लादीन खां, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद अयूब खान, एडवोकेट जाकिर हुसैन, इकबाल अहमद खान टाइगर, हवलदार मोहम्मद इलियास खान, शब्बीर खां महनसर, कय्यूम खान, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद जुनैद खान, सिकंदर खां, एडवोकेट इमदाद अली खान, इस्तेखार अहमद बेसवा, मखदूम अहमद, पार्षद युसूफ अली, मोहम्मद मुजम्मिल खत्री, आवैस खान, हसन खान फतेहखानी, शकील खान, आबिद खान खोकर, मोहम्मद असलम खान, दिलशाद खान, अनिस खान, शाहिन खान, अबरार अहमद, फैजान खान, तनवीर खान, मोहम्मद अज़लान खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles