रींगस में किसान सभा ने जलाई बजट प्रतियां:केंद्र सरकार के बजट का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रींगस में किसान सभा ने जलाई बजट प्रतियां:केंद्र सरकार के बजट का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रींगस : रींगस में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार शाम को केंद्रीय बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय के सामने बजट की प्रतियां जलाई गईं और जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल और तहसील सचिव भूदाराम बगड़िया ने ज्ञापन में बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देना, अमेरिका के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करना, मजदूर विरोधी कानूनों को निरस्त कर मनरेगा को यथावत रखना शामिल है।
इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा और पेंशन में कटौती न करने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग भी की गई।
मजदूर यूनियन सीटू के प्रदेश नेता हजारीलाल शर्मा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को आमजन और किसान विरोधी बताया।
शर्मा ने कहा कि कृषि, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए बजट में भारी कटौती की गई है। उन्होंने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को भी देश के किसानों और आमजन के लिए हानिकारक बताया।
इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह बाजिया, प्रेमप्रकाश मांडिया, जवाहर सिंह मूंड, हनुमान बगड़िया, दीपचंद बाजिया, बंशीधर, फूलचंद, हरफूल सिंह गढवाल, गणपत हरितवाल सहित कई पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान व मजदूर वर्ग के लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033249


