कूरियर बॉय स्कूटी समेत नाले में गिरा:जर्जर सीमेंट की पट्टी टूटने से हुआ हादसा, चपेट में से महिला घायल
कूरियर बॉय स्कूटी समेत नाले में गिरा:जर्जर सीमेंट की पट्टी टूटने से हुआ हादसा, चपेट में से महिला घायल
बिसाऊ : झुंझुनूं जिले के बिसाऊ शहर में कूरियर बॉय स्कूटी समेत नाले में गिर गया। चपेट में आने से एक महिला भी घायल हो गई। लोगों ने स्कूटी और युवक को बाहर निकालकर बचाया। हादसा मंगलवार को बिसाऊ बाइपास से बस स्टैंड जाने वाले मुख्य मार्ग पर जांगिड़ भवन के पास हुआ।
पट्टी टूटते ही हुआ हादसा, नाले में समा गई स्कूटी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कूरियर बॉय स्कूटी से पार्सल डिलीवरी के लिए जांगिड़ भवन के पास पहुंचा था। उसने नाले के ऊपर बनी सीमेंट की ढकी हुई पट्टी पर स्कूटी खड़ी की। जैसे ही वह स्कूटी से उतरकर कूरियर देने के लिए मुड़ा, नाले पर लगी जर्जर सीमेंट की पट्टी अचानक भरभराकर टूट गई। पलक झपकते ही स्कूटी नाले के गंदे पानी में जा गिरी।
इसी दौरान पास से गुजर रही एक महिला भी संतुलन बिगड़ने से गिर गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस, नाले से बाहर निकाली स्कूटी
हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। दुकानदार संजय सैनी, अरविंद सिंह, जगवेंद्र धायल, नरेश सैनी, राजवीर बलोदा, जयकरण सिंह बलोदा, जानकी शर्मा, डॉ. राजेश, मुरारी प्रजापत और सुरेंद्र सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद नाले में गिरी स्कूटी को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि हादसा रात के समय होता या कोई भारी वाहन वहां से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, पहले भी हो चुके हैं हादसे
इस घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि इस नाले की मरम्मत और इसे ऊंचा करने की मांग कई बार नगर पालिका से की जा चुकी है। पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू भी हुआ था, लेकिन उसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाले में पहले भी मवेशी और वाहन गिर चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ईओ बोले- जल्द लगेंगे फेरोकवर, होगी जांच
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीताराम कुमावत ने कहा, “नाले का निर्माण कार्य बीच में किस कारण से रुका, इसकी तुरंत जांच करवाई जाएगी। जल्द ही नाले की मरम्मत करवाई जाएगी और उस पर मजबूत फेरोकवर (सुरक्षित ढक्कन) लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035670
