डाक पार्सल गाड़ी से खून जैसा तरल टपका:पुलिस जांच में मिला चमड़ा, चालान के बाद गाड़ी को छोड़ा
डाक पार्सल गाड़ी से खून जैसा तरल टपका:पुलिस जांच में मिला चमड़ा, चालान के बाद गाड़ी को छोड़ा
पाटन : पाटन क्षेत्र के कर्जो गांव में मंगलवार को सड़क किनारे खड़ी एक डाक पार्सल गाड़ी से खून जैसा तरल पदार्थ टपकता देखा गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध डाक पार्सल गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तुरंत गाड़ी की गहन जांच शुरू की।
चालान बनाकर छोड़ा
प्रारंभिक जांच में गाड़ी के भीतर चमड़ा पाया गया। इससे यह मामला प्रथम दृष्टया किसी आपराधिक घटना के बजाय व्यावसायिक परिवहन से संबंधित प्रतीत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आवश्यक पूछताछ और दस्तावेज़ों की जांच के बाद गाड़ी का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033649


