सेठ बुद्धमल दूगड़ कॉलेज में खेल उत्सव संपन्न:कबड्डी-खो खो में प्रताप सदन विजेता, शिवाजी सदन रहा दूसरे नंबर पर
सेठ बुद्धमल दूगड़ कॉलेज में खेल उत्सव संपन्न:कबड्डी-खो खो में प्रताप सदन विजेता, शिवाजी सदन रहा दूसरे नंबर पर
सरदारशहर : सरदारशहर के सेठ बुद्धमल दूगड़ राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। समापन दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा ने टीमों के बीच टॉस कराकर किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. प्रभाकर दीक्षित ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रताप सदन विजेता रहा, जबकि शिवाजी सदन उपविजेता बना। प्रताप सदन के कप्तान मुकेश पारीक (बीए तृतीय वर्ष) और शिवाजी सदन के कप्तान शिव भगवान सैनी (एमए उत्तरार्द्ध) थे।

खो-खो प्रतियोगिता में भी प्रताप सदन ने प्रथम और शिवाजी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रताप सदन के कप्तान जयपाल (बीए प्रथम वर्ष) तथा शिवाजी सदन के कप्तान कुणाल शर्मा (बीए प्रथम वर्ष) थे। बाल बैडमिंटन में शिवाजी सदन विजेता और प्रताप सदन उपविजेता रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रताप सदन ने शिवाजी सदन को हराकर खिताब जीता।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में गोला फेंक, तश्तरी फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल थीं। गोला और तश्तरी फेंक में छात्र वर्ग में शिव भगवान सैनी प्रथम और मुकेश पारीक द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में मोनिका चौधरी ने प्रथम और रचना सारण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में बाबू सिंह प्रथम और महेश कुमार द्वितीय रहे।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य शेर सिंह, भवानीशंकर, मुकेश कुमार प्रजापत, डॉ. सुनीता मीणा, डॉ. देवीलाल रोझ, डॉ. लालचंद मीणा, डॉ. सिद्धि गुप्ता, सुमन, महेश कुमार, जय रतन लखेरा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। निर्णायकों की भूमिका शारीरिक शिक्षक ललित कुमार, पृथ्वीराज, विनोद कुमार, विष्णु दत्त, सुनील कुमार और राजेश कुमार ने निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033543

