वसुंधरा राजे का अखेपुरा टोल प्लाजा पर स्वागत:कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा व श्याम बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया
वसुंधरा राजे का अखेपुरा टोल प्लाजा पर स्वागत:कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा व श्याम बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया
रानौली : सोमवार को पलसाना रानोली के अखेपुरा टोल प्लाजा पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। वे जयपुर से फतेहपुर जा रही थीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने राजे को दुपट्टा पहनाकर और श्याम बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मातृशक्ति ने पारंपरिक तरीके से चुनड़ी ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में दातारामगढ़ भाजपा रथ यात्रा संयोजक मनोज कुमावत, अखेपुरा टोल मैनेजर समय सिंह जाट, भाविका मिल गिल, नंदलाल बिजारणियां, रणवीर किशनपुरा और रोहित कुमावत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे। वसुंधरा राजे ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033498


