[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाला दर्पण पर ट्रांसपोर्ट वाउचर मॉड्यूल दोबारा खोलने की मांग:पोर्टल पर अपडेट न होने से कई छात्र परिवहन भत्ते से वंचित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

शाला दर्पण पर ट्रांसपोर्ट वाउचर मॉड्यूल दोबारा खोलने की मांग:पोर्टल पर अपडेट न होने से कई छात्र परिवहन भत्ते से वंचित

शाला दर्पण पर ट्रांसपोर्ट वाउचर मॉड्यूल दोबारा खोलने की मांग:पोर्टल पर अपडेट न होने से कई छात्र परिवहन भत्ते से वंचित

लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान शिक्षा संघ शेखावत शाखा लक्ष्मणगढ़ ने शाला दर्पण पोर्टल पर ट्रांसपोर्ट वाउचर मॉड्यूल को दोबारा खोलने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को शिक्षा निदेशक बीकानेर के नाम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ब्लॉक अध्यक्ष महेश गढ़वाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 8 तक के कई छात्रों की स्कूल से घर तक की दूरी शाला दर्पण पोर्टल पर अभी तक अपडेट नहीं हो पाई है। इसके अलावा, कुछ छात्रों की दूरी अपडेट होने के बावजूद तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गढ़वाल ने बताया कि इन कारणों से योजना के पात्र अनेक छात्र परिवहन भत्ते से वंचित हैं। इससे विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को कठिनाई हो रही है। संघ ने छात्रों के हित में शाला दर्पण पोर्टल पर ट्रांसपोर्ट वाउचर मॉड्यूल को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की मांग की है।

Related Articles