वसुंधरा राजे ने धोद विधायक को कहा- उम्रदराज दिखने लगे:बरगद की तरह फैल गए हो, इसके पीछे कांग्रेस-कॉमरेड नहीं दिखती
वसुंधरा राजे ने धोद विधायक को कहा- उम्रदराज दिखने लगे:बरगद की तरह फैल गए हो, इसके पीछे कांग्रेस-कॉमरेड नहीं दिखती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर जाते हुए सीकर भाजपा ऑफिस भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने धोद विधानसभा से विधायक गोरधन वर्मा को कहा- जब हमने शुरू किया था चुस्त-दुरुस्त दिखते थे। अब थोड़े उम्रदराज दिखने लगे हैं। आप बरगद की तरह फैल गए हो। अब बाकी लोगों को फैलने की जरूरत है। राजे ने कहा- शेखावाटी वह जगह है जहां के जवानों के पीछे तो पूरी-पूरी सेना है।
बरगद के पीछे कांग्रेस,कॉमरेड पार्टी दिखाई नहीं देती
वसुंधरा राजे ने अपने स्वागत के दौरान कहा- आज मुझे यहां पर काफी लोगों से मिलने का मौका मिला है। इनमें कई पूर्व सरपंच भी हैं, कोई 4 तो कोई 2 और कोई 1 बार सरपंच रहा। मेरे साथ रात को 2-2 बजे तक पार्टी के लिए काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका मिला।
मंच पर बैठे कईयों की शक्ल बदल चुकी है। जब शुरू किया था, तब तो बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त,जवान दिखते थे अब थोड़े उम्रदराज भी दिखते हैं। मंच वालों की ही नहीं, यह सब की ही स्थिति है।
जब हम लोग धोद विधानसभा के लिए लड़ा करते थे। तब सोचते थे कि कैसे जीतेंगे, कैसे जिताएंगे? अब तो विधायक गोरधन वर्मा ऐसे फैल गए, जैसे बरगद का पेड़ फैल जाता है। उसके पीछे कुछ नहीं हो सकता है। अब वहां पर कांग्रेस,कॉमरेड पार्टी दिखाई नहीं देती है।
इसके लिए मैं विधायक को धन्यवाद देती हूं। ऐसा काम केवल एक-दो साल में नहीं हो सकता था लेकिन विधायक गोरधन वर्मा ने इसे पूरा कर दिया। अब बाकी लोगों को फैलने की जरूरत है। वहां जाइए जहां पर जरूरत है। जब धोद वालों ने इतना सफाया कर दिया तो हम भी तो कर सकते हैं। इनमें ऐसे कौन से गुण हैं जो दूसरे लोगों को नहीं बता सकते।
जलधारी को कहा-आप घर जाओ और आराम करो
मंच को संबोधित करने के बाद वसुंधरा राजे ने सीकर से विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्याशी रतनलाल जलधारी से बातचीत की। चुनाव की बात हुई तो राजे ने कहा कि इस बार उनका बैडलक रहा कि चुनाव हार गए।
कार्यक्रम में धोद विधायक गोरधन वर्मा ने राजे को बताया कि आपको 51 किलो की माला पहनाई,उनमें रतन जलधारी का पोता यश था। तब वसुंधरा राजे ने मजाकिया अंदाज में जलधारी को कहा कि -आप घर जाओ और आराम करो। फिर वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे भी राजमाता ने कहा था कि मुझे विदाई मत दो, बैठाओ मत।
वसुंधरा राजे ने सीकर के बीजेपी ऑफिस बिल्डिंग की तारीफ करते हुए कहा कि काफी बेहतरीन इंटीरियर और अच्छी जगह इस ऑफिस को बनाया गया है। वरना पहले तो ऐसा होता था पार्टी के जिस भी आदमी के घर पर जगह मिल जाती, वहीं पर पार्टी का काम शुरू कर देते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034131


