[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल:हनुमानगढ़-जयपुर मेगा हाईवे पर साडासर और सावर के बीच ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल:हनुमानगढ़-जयपुर मेगा हाईवे पर साडासर और सावर के बीच ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

सरदारशहर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल:हनुमानगढ़-जयपुर मेगा हाईवे पर साडासर और सावर के बीच ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

सरदारशहर : हनुमानगढ़-जयपुर मेगा हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

सरदारशहर क्षेत्र में साडासर और सावर के बीच एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मार दी।कार हनुमानगढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी। हादसे में रायसिंहनगर निवासी रायसिंह (35), राजेंद्र सिंह (45) और हनुमानगढ़ निवासी गुरूपरीत सिंह (50) घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर आरटीओ मनोज स्वामी अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत सरदारशहर उप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन सियाग, डॉ. निर्मल पारिक और संदीप बिजारणिया सहित मेडिकल टीम ने घायलों का उपचार किया।

Related Articles