डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद का वार्षिकोत्सव अरूणिमा–2026
शेखावाटी की शिक्षा आज भी टॉप पर, भारत से सीखा नेपाल ने शिक्षा का पाठ: जस्टिस परमानंद झा: एशियन सेंच्यूरी की लीडरशिप इंडिया ले, युवा बदल सकते हैं भविष्य: डॉ. बिशनुहरि नेपाल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डूंडलोद : डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद का वार्षिकोत्सव अरूणिमा–2026 रविवार को भव्य समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के पहले निर्वाचित उपराष्ट्रपति जस्टिस परमानंद झा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भूटान के पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकनाथ शर्मा तथा जापान के पूर्व एंबेसडर डॉ. बिशनुहरि नेपाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस परमानंद झा ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था हमेशा शीर्ष स्तर की रही है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए उन्हें नेपाल से भारत आना पड़ता था और आज भी डूंडलोद पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव देखकर लगता है कि भारत और विशेषकर राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की शिक्षा आज भी उत्कृष्ट है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए डीपीएस डूंडलोद की सराहना की।

जापान के पूर्व एंबेसडर डॉ. बिशनुहरि नेपाल ने कहा कि भारत, नेपाल और भूटान के बीच सांस्कृतिक और वैचारिक संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने एशियन सेंच्यूरी की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत साउथ एशिया से होनी चाहिए और इसकी लीडरशिप भारत को लेनी होगी। उन्होंने युवाओं की ताकत पर विश्वास जताते हुए कहा कि युवा ही बदलाव की असली शक्ति हैं।
भूटान के पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकनाथ शर्मा ने कहा कि आज समाज को केवल क्वालिफाइड ही नहीं, बल्कि क्वालीफाइड और एजुकेटेड दोनों तरह के युवाओं की जरूरत है। उन्होंने भौतिकता के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में स्कूल सचिव व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर बीएल रणवां ने कहा कि स्कूल समय के साथ ही नहीं, समय से आगे की सोच के साथ कार्य कर रहा है। इसी सोच के तहत छठी कक्षा से एआई जैसे विषय शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनने की दिशा में नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए।

इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। स्कूल के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी की भी सराहना की।
कार्यक्रम में सामाजिक समानता मंच के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, समाजसेवी कैलाश चोटिया, शिक्षाविद् महावीर हुड्डा, डीपीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन एसएस रणवां, वाइस चेयरमैन आरके रणवां, सेक्रेट्री बीएल रणवां सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान भूटान और नेपाल से आए अतिथियों ने डीपीएस डूंडलोद की शाखाएं दोनों देशों में खोलने की इच्छा जताई, जिस पर स्कूल सचिव बीएल रणवां ने सकारात्मक प्रयास का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019628


