केंद्र सरकार के बजट से राजस्थान निराश: डॉ. राजकुमार शर्मा
केंद्र सरकार के बजट से राजस्थान निराश: डॉ. राजकुमार शर्मा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : केंद्रीय बजट को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट ने राजस्थान के प्रदेशवासियों को पूरी तरह निराश किया है। पूरे बजट में राजस्थान के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए भी कोई ठोस प्रावधान नहीं है। राजस्थान में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में भी कोई घोषणा नहीं हुई और बजट में प्रदेश का नाम तक नहीं लिया गया, जो केंद्र सरकार के सौतेले रवैये को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि त्रिपल इंजन सरकार का दावा भी इस बजट के साथ फुस्स साबित हो गया है। झुंझुनूं जिले सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र को रेलवे, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी बजट से कोई लाभ नहीं मिला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019628


