फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे रोज हुए रोचक मुकाबले
फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे रोज हुए रोचक मुकाबले
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : मेहाडा जाटूवास में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में चल रही राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत व अजीत गहलावत ने बताया कि तीसरे दिन फुटबॉल के चार मैचों का आयोजन हुआ। इनमें प्रथम मैच हरियाणा ईलाइट व ब्रदर्स क्लब जयपुर की टीमों के मध्य हुआ ।जिसमें पेनल्टी शूटआउट से जयपुर विजेता रही। दूसरा मैच कोटा छात्रावास व हरियाणा जूनियर की टीमों के मध्य हुआ ।जिसमें हरियाणा जूनियर तीन गोल से विजेता रहा ।तीसरा मैच गोगाजी क्लब मेहाड़ा जाटूवास व जोधपुर एकेडमी की टीमों के मध्य हुआ जिसमें एक गोल से मेहाडा जाटूवास विजेता रहा ।चौथा मैच नवयुवक मंडल मेहाडा जाटूवास व दिल्ली की टीमों के मध्य हुआ ।जिसमें पेलेन्टी शुट आउट से दिल्ली की टीम विजेता रही । संपूर्ण दिन चले इन मैचो में दर्शकों की भारी भीड़ रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019633


