[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि अनुसंधान केंद्र में किसान जागरूकता कार्यक्रम:ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना ने महिला किसानों को जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

कृषि अनुसंधान केंद्र में किसान जागरूकता कार्यक्रम:ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना ने महिला किसानों को जानकारी दी

कृषि अनुसंधान केंद्र में किसान जागरूकता कार्यक्रम:ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना ने महिला किसानों को जानकारी दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र आबू सर, झुंझुनूं में एक कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम में चिड़ावा तहसील की 90 महिला किसानों ने भागीदारी की। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि जलवायु खंड II a (सीकर, झुंझुनूं, नागौर जिलों तथा चूरू जिले की तीन तहसीलों) के किसानों को कृषि मौसम परामर्श सेवा के बारे में जानकारी देना था।

डॉ. पारीक ने विपरीत मौसम परिस्थितियों में कृषि मौसम सेवा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को मौसम संबंधी सटीक जानकारी के लिए ‘मेघदूत’, ‘मौसम’ और ‘दामिनी’ जैसे मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी भी प्रदान की। एग्रीकल्चर कॉलेज के डॉ. राघवेंद्र पोरवाल ने प्रतिभागियों को फलदार वृक्ष लगाने के लिए गड्ढे तैयार करने, पौधे लगाने के उचित समय, पोषक तत्व प्रबंधन और सब्जी की नर्सरी लगाने की तकनीकी जानकारी से अवगत करवाया।

डॉ. मनोहरी लाल मीना ने खेती में लगने वाले रोगों और उनके नियंत्रण के लिए रासायनिक उपचारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कृषक महिलाओं की पौध संरक्षण संबंधी समस्त जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. दयानंद ने फसल उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी करवाया। अंबुजा फाउंडेशन की कल्पना कटियार ने फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र नागर, शिवपाल सिंह, देवी लाल, प्रदीप चौधरी सहित कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles