[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीप के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत:जीप को आगे-पीछे करते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीप के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत:जीप को आगे-पीछे करते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जीप के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत:जीप को आगे-पीछे करते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मुनिम जी में एक व्यक्ति की जीप के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना के एएसआई सुरेन्द्र रेडू ने बताया कि मृतक की पहचान ढाणी मुनिमजी निवासी महेन्द्र (45) के रूप में हुई है। महेन्द्र अपनी जीप में मसाला पिसाई की मशीन लगाकर गांव-गांव घूमकर काम करता था।

शुक्रवार दोपहर महेन्द्र मसाला पीसने के लिए गांव में गया था। शनिवार सुबह ढाणी पितरजी निवासी तेजपाल गुर्जर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि गांव के एक खेत की ढलान में महेन्द्र अपनी जीप के नीचे दबा हुआ पड़ा है।

सूचना पर महेन्द्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, महेन्द्र की मौत भगवानाराम के खेत में अपनी गाड़ी को आगे-पीछे करते समय नीचे दबने से हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles