[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को किया गिरफ्तार:एरिया डोमिनेशन अभियान में स्टेशन, बस स्टैंड सहित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को किया गिरफ्तार:एरिया डोमिनेशन अभियान में स्टेशन, बस स्टैंड सहित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी

पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को किया गिरफ्तार:एरिया डोमिनेशन अभियान में स्टेशन, बस स्टैंड सहित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी

चूरू : चूरू में बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर हार्डकोर अपराधियों, संगठित अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों, टॉप-10 वांछित अपराधियों, इनामी अपराधियों और संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अपराधियों के रिहायशी और संभावित ठहरने के स्थानों पर दबिश दी गई। चूरू शहर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे, धर्मशालाएं और अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की गहनता से चैकिंग भी की गई।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में वार्ड 24 निवासी रिजवान उर्फ टिनी, वार्ड 49 निवासी बादल झाजड़ा और ढाणी पूनियां के सुरेश शामिल हैं। तीनों को नियमानुसार एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles