[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में नयन सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल बना आधुनिक नेत्र उपचार का भरोसेमंद केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में नयन सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल बना आधुनिक नेत्र उपचार का भरोसेमंद केंद्र

पिलानी में नयन सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल बना आधुनिक नेत्र उपचार का भरोसेमंद केंद्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी शहर में स्थित नयन सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ नेत्र रोगों के उपचार में नई मिसाल कायम कर रहा है। अस्पताल में आंखों से संबंधित लगभग सभी जटिल रोगों की जांच और इलाज आधुनिक तकनीकों से किया जा रहा है।

अस्पताल में बिना टांके, बिना चीरे और बिना दर्द के फेको (PHACO) तकनीक द्वारा सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही काला मोतियाबिंद (ग्लूकोमा) की जांच व इलाज के लिए अत्याधुनिक जापानी OCT मशीन की सुविधा उपलब्ध है। जटिल ग्लूकोमा के मामलों में ग्लूकोमा इम्प्लांट तकनीक द्वारा ऑपरेशन शेखावाटी क्षेत्र में पहली बार नयन आई हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

अस्पताल में कॉर्निया से संबंधित रोगों की जांच और उपचार आधुनिक मशीनों से किया जाता है। साथ ही शेखावाटी में पहली बार कॉर्निया प्रत्यारोपण (कॉर्नियल ट्रांसप्लांट) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। डायबिटिक रेटिनोपैथी सहित रेटिना से जुड़ी बीमारियों की जांच व इलाज के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
इसके अलावा OCT तकनीक से आंखों की सूक्ष्म जांच, इंट्राविट्रियल इंजेक्शन (एवास्टिन, ल्यूसेन्टिस, ओजुर्डेक्स), मोटा चश्मा पहनने वाले मरीजों की रेटिना जांच, चश्मा हटाने का ऑपरेशन, कॉन्टेक्ट लेंस सुविधा तथा आंख में लगी चोटों का उपचार भी अस्पताल में किया जाता है।

नयन सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल में डॉ. पंकज कटारिया (MS Ophth., PGIMER चंडीगढ़), जो पूर्व में महादेव सिंघी आई हॉस्पिटल पिलानी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं PGIMER चंडीगढ़/शिमला में वरिष्ठ सर्जन रह चुके हैं, अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin