[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा की नई पहचान बने व्याख्याता नरेश कुमार हुए सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा की नई पहचान बने व्याख्याता नरेश कुमार हुए सम्मानित

खेतड़ी ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा की नई पहचान बने व्याख्याता नरेश कुमार हुए सम्मानित

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में अंग्रेजी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले तातीजा स्थित राजकीय विद्यालय के वरिष्ठ अंग्रेजी व्याख्याता नरेश कुमार को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए प्रदान किया गया।

व्याख्याता नरेश कुमार ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय में मजबूत पकड़ दिलाई है। उनकी अभिनव शिक्षण शैली, निरंतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र अंग्रेजी जैसे विषय में भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पिछले कुछ ही वर्षों में नरेश कुमार ने अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा वातावरण तैयार किया, जिससे विद्यार्थियों के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ और कई छात्रों ने उच्च स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल की। उनके प्रयासों से ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी अब कठिन विषय नहीं, बल्कि अवसरों का माध्यम बन गई है।

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने नरेश कुमार के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र की शैक्षणिक धरोहर बताया। उनके सम्मान से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

Related Articles